रानी रामपाल ने शेयर किया पीएम मोदी का प्रशंसा पत्र, कहा- हॉकी में योगदान देना जारी रखूंगी

नई दिल्ली
पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रानी रामपाल के संन्यास की घोषणा के बाद उनके लिए एक प्रशंसा पत्र लिखा। रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पत्र को उजागर करते हुए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है। रानी रामपाल ने पत्र की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी से संन्यास पर प्रशंसा पत्र प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं, सर! भले ही मैं मैदान से हट जाऊं, लेकिन मेरा दिल हमेशा मेरे प्यारे खेल के साथ रहेगा। हॉकी ने मुझे सब कुछ दिया है, और मैं योगदान देना जारी रखूंगी।”

पीएम मोदी ने रानी के लिए पत्र में लिखा, “उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसन्न होंगी। आपके संन्यास की खबर ने पूरे देश के फैंस को भावुक कर दिया है। भारतीय महिला हॉकी में आपकी नंबर 28 की जर्सी उत्कृष्टता और अजेयता का प्रतीक बन गई थी। भले ही यह अब मैदान पर न दिखे, लेकिन आपने हमें जो यादें दी हैं, वे हमेशा दिलों में बसी रहेंगी। जब आपने टीम में कदम रखा, तो आपने युवा ऊर्जा का नया जोश लाया और आगे बढ़ते हुए 200 से भी ज्यादा गोल किए। बतौर फॉरवर्ड, आपने कई बार डिफेंस को पछाड़ा और गोलकीपरों को मात दी। कई एशिया कप जीतने में आपके शानदार प्रदर्शन ने खास भूमिका निभाई, और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ‘बेस्ट यंग प्लेयर’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ जैसे खिताब हासिल किए।”

पत्र में आगे लिखा गया, “एक कप्तान के रूप में आपने बड़े मंचों पर भारत का शानदार नेतृत्व किया, टोक्यो ओलंपिक में आपके खेल और नेतृत्व की सभी ने सराहना की। टीम के शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ फैंस को बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया। मैदान के बाहर भी आपकी सादगी और समर्पण को साथी खिलाड़ियों और विरोधियों ने सम्मान दिया। चोटों और कठिनाइयों से उबरते हुए आपने हमेशा अपनी ताकत दिखाई। आपकी विनम्रता और मुश्किल समय में धैर्य ने सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय हॉकी आपके हाथों में सुरक्षित है।”

पीएम मोदी ने पत्र में रानी के लिए आगे लिखा, “आपने अपनी मेहनत से भारतीय नारी शक्ति की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा है। आपने नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। यह खुशी की बात है कि आप अब खेल के करीब रहकर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी। इस शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति