08 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी अनुपम खेर की फिल्म विजय 69

मुंबई,

बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म विजय 69, नेटफ्लिक्स पर 08 नवंबर को रिलीज होगी। भारतीय सिनेमा के ‘मैराथन मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले अनुपम खेर ने अपने अबतक के सिने करियर के दौरान लगभग 600 फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2024 में अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी करियर के 40 साल पूरे कर लिये हैं।

उनके इस समृद्ध करियर और शानदार योगदान का जश्न वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स मना रहा है। यह जश्न उनकी आगामी फ़िल्म विजय 69 के प्रमोशन के दौरान किया जा रहा है, जो 08 नवंबर को रिलीज़ होगी। असल ज़िंदगी की तरह ही, इस फ़िल्म में भी अनुपम खेर विजय मैथ्यू का किरदार निभा रहे हैं, जो जीवन के प्रति अपनी अटूट ऊर्जा और जुनून को लेकर एक ट्रायथलॉन एथलीट बनने का फ़ैसला करते हैं। यह फिल्म, एक सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव है, जो 08 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर विश्वभर में रिलीज़ की जा रही है।

अनुपम खेर ने इस्टाग्राम पर लिखा,दोस्तो! मुझे याद ही नहीं था कि मैंने भारतीय फिल्म उद्योग में 40 साल बिता दिए हैं। मेरी आगामी रिलीज़ #विजय69 की मार्केटिंग मीटिंग के दौरान मुझसे कम से कम 30-40 साल छोटे लोगों ने मुझे इस बात की ओर ध्यान दिलाया। यह जानकर मैं भावुक हो गया कि मेरे काम ने उन्हें छू लिया है। मुझे फिर से एक अभिनेता होने पर गर्व था। मुझे लगता है कि 40 साल यूं ही उड़ गए क्योंकि मैं वही करता रहा जो मुझे दिल से पसंद है। अभिनेता होना मेरा पेशा नहीं है… यह मेरी पहचान है… बस मैं इसे सभी सपने देखने वालों के साथ साझा करना चाहता था… जय हो!

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति