अवॉर्ड फंक्शन में शोभिता संग पहुंचे नागा चैतन्य, स्टेज पर बिग बी के छुए पैर

मुंबई,

शोभिता धूलिपाला से जल्द शादी करने वाले साउथ स्टार नागा चैतन्य ने अपने संस्कारों का उदाहरण पेश किया। एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे अभिनेता ने अमिताभ बच्चन के पैर छू आशीर्वाद लिया।

नागा चैतन्य हाल ही में स्ट्रीमिंग सीरीज ‘धूता’ में नजर आए थे। अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) नेशनल अवॉर्ड 2024 का आयोजन हैदराबाद में किया गया है। कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नागा चैतन्य अमिताभ बच्चन का पैर छूते नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य ने अपनी होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ कार्यक्रम में स्टाइलिश तरीके से एंट्री की। दोनों ही अपने फॉर्मल आउटफिट में काफी आकर्षक लग रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचे नागा चैतन्य ने नीले रंग की जैकेट और शोभिता ने हरे रंग की पोशाक पहनी थी।

कार्यक्रम में शोभिता पारंपरिक परिधान साड़ी में दिखीं। उन्होंने बालों का बन बनाया था और उसे फूलों से सजाया था। कुछ दिनों पहले ही ‘मेड इन हेवन’ की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं, यह रस्म तेलुगू संस्कृति में शादी के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा गोधुमा राय पसुपु दंचदम और इसलिए यह शुरू होता है। इस अवसर के लिए, अभिनेत्री ने सिल्क की साड़ी को सुनहरे ब्लाउज से मैच किया था। तस्वीरों में अभिनेत्री अपने परिवार की महिलाओं के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। तस्वीरों में अभिनेत्री हल्दी पीसने और पुजारी और अपने परिवार के बड़ों के साथ कई रस्मों को तल्लीनता से निभाती दिखी थीं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति