‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ की दोबारा रिलीज को लेकर बेहद खुश हैं अभिषेक बनर्जी

मुंबई,

‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज को लेकर अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह अवास्तविक और अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत करने वाला लगता है। अभिषेक ने मैडॉक यूनिवर्स की तीनों फिल्मों में भूमिका निभाई है। जिसमें उनका किरदार ‘जना’ एक खास पात्र है, जो इन सभी फिल्मों को आपस में जोड़ता है।

इन फिल्मों की फिर से रिलीज और अपने सफर के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “सिनेमाघरों में एक फिल्म का फिर से रिलीज होना बहुत बड़ा सम्मान है, लेकिन एक ही समय में तीन फिल्मों का सिनेमाघरों में वापस आने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। यह देखना अवास्तविक और अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत करने वाला लगता है। ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं उन प्रशंसकों का आभारी हूं जिन्होंने इन फिल्मों और मेरे किरदार को इतना प्यार दिया। मेरा यह किरदार मेरे दिल में एक खास जगह रखता है।”

अभिषेक ने कहा कि मैडॉक यूनिवर्स का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत रोमांचक रहा है, और वह इस शैली का हिस्सा बनने का अवसर पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं जिसने दर्शकों पर इतना प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा, “इनमें से प्रत्येक फिल्म की अपनी अलग पहचान है। हंसी के ठहाकों और रोमांच से भरी यह फिल्मेंन दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में खींच कर लाई है।”

अभिनेता ने कहा, ”एक कलाकार के रूप में मैं हमेशा ऐसी भूमिकाएं निभाने की कोशिश करता हूं, जो मुझे चुनौती देती हों, और मैं आभारी हूं कि इन फिल्मों ने मुझे कॉमेडी-हॉरर स्पेस में नए आयाम तलाशने का मौका दिया है। दर्शकों को इन फिल्मों का फिर से लुत्फ उठाते देखना कड़ी मेहनत को सार्थक बनाता है।”

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित “स्त्री 2: सरकटे का आतंक” मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। यह 2018 में आई फिल्म “स्त्री” का सीक्वल है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं, जो चंदेरी की महिलाओं का अपहरण करने वाले सरकटे का आतंक से बचाने का काम करते है।

बता दें कि “भेड़िया” का निर्देशन भी अमर कौशिक ने किया है। इसमें कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पालिन कबाक के साथ वरुण धवन हैं। फिल्म का कहानी अरुणाचल प्रदेश की लोककथा से प्रेरित है, जो वेयरवोल्फ यापुम के बारे में है। यह भेड़िया जंगल का रक्षक है। यह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की दूसरी फिल्मर है।

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित “मुंज्या” में शरवरी, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मुख्य किरदार को पूरी तरह से सीजीआई का उपयोग करके बनाया गया है। यह फिल्म भारतीय लोक कथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित मुंज्या की कहानी पर केंद्रित है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति