खूबसूरत तस्वीरों के साथ रकुल प्रीत ने ननद दीपशिखा को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई,

साउथ के साथ बॉलीवुड में अपने शानदार काम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी ननद दीपशिखा देशमुख को उनके 40वें जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ बधाई दी है।

‘दे दनादन’ अभिनेत्री रकुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ननद दीपशिखा के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। शेयर की गई तस्वीरों में से पहली तस्वीर शादी की है, जिसमें वह उनके साथ गले लगते नजर आ रही हैं।

अन्य तस्वीरों में रकुल प्रीत पति जैकी भगनानी और ननद हनी (दीपशिखा) के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों के साथ रकुल प्रीत ने कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो हनी दी! आप हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियां और सकारात्मकता लेकर आती हैं। मैं आपकी ताकत, रचनात्मकता और जिस तरह से आप हर चुनौती को शालीनता से स्वीकार करती हैं, उसकी तारीफ करती हूं। आपको हम सब प्यार करते हैं। आपका साल खुशियों और हंसी से भरा हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ रकुल की पोस्ट पर उनकी ननद ने रिप्लाई करते हुए लिखा ‘बहुत-बहुत धन्यवाद डार्लिंग।’

इससे पहले रकुल ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई थी। बता दें कि रकुल को वर्कआउट सेशन के दौरान पीठ में गंभीर चोट लग गई थी। यह चोट उन्हें 80 किलोग्राम की डेडलिफ्ट उठाने से हुई थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

एक सूत्र ने यह जानकारी दी थी कि रकुल को वर्कआउट के दौरान बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम की डेडलिफ्ट की वजह से पीठ में ऐंठन हो गई। रकुल ने जैकी भगनानी के साथ इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। दोनों की शादी में फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की और जोड़ी को बधाई दी।

शादी में शिल्पा शेट्टी के साथा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, वरुण धवन समेत कई तमाम हस्तियां पहुंचीं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति