अजित पवार ने नवाब मलिक को दिया टिकट तो भड़की उद्धव सेना, ‘दाऊद का साथी अब फडणवीस का दोस्त’

मुंबई
नवाब मलिक को अजित गुट के एनसीपी ने आखिरकार अपना उम्मीदवार बना दिया है। नवाब मलिक की कई महीनों से चल रही कोशिशों को आखिरकार कामयाबी मिल गई। नवाब को टिकट देने के खिलाफ ही एनसीपी और भाजपा में रार छिड़ी थी। भाजपा इसके सख्त खिलाफ थी। अब नवाब मलिक को एनसीपी का टिकट मिलने के बाद उद्धव गुट ने तंज कसा है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने फडणवीस पर कसा तंज
उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फडणवीस पर नवाब को लेकर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा, दाऊद का साथी अब आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस का सबसे करीबी बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि 'दाऊद का दोस्त' अब आधिकारिक तौर पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है। देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांटने वाले आज कहां हैं?

क्या बोले नवाब मलिक?
टिकट मिलने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि आज मैंने एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा और हमने इसे दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर जमा कर दिया और अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं।

पांच बार के विधायक रह चुके नवाब मलिक
नवाब मलिक 5 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार वो मुस्लिम बाहुल्य नेहरू नगर सीट से 1996 में सपा के टिकट पर उपचुनाव जीते थे। इसके बाद वो 1999 के विधानसभा चुनाव में दोबारा सपा से ही लड़े और जीते भी। इसके बाद वो 2004 और 2009 का चुनाव जीते। इसके बाद 2014 में नवाब मलिक अणुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़े और शिवसेना प्रत्याशी से मामूली अंतर से हार गए। हालांकि, 2019 में नवाब मलिक फिर से यहीं से लड़े और चुनाव भी जीते।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति