मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के आला अफसरों से पूरे विवाद को निपटाने के दिए थे आदेश, सुलझ गया रोडवेज विवाद

हरियाणा
एक महिला पुलिसकर्मी के बस टिकट को लेकर दो प्रदेशों में हुई खींचतान व विवाद का निपटारा हो गया है। पूरे मामले में सूबे के परिवहन मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के आला अफसरों से पूरे विवाद को निपटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद में अफसर सक्रिय हुए व राजस्थान के अफसरों से वार्ता कर पूरे मामले का निपटारा कर दिया गया।

बता दें कि राजस्थान परिवहन निगम की ओर से हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखकर महिला सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। रोडवेज प्रशासन ने घटनाक्रम के बारे में सरकार स्तर पर भी अवगत कराया है। यहां पर बता दें कि राजस्थान सीमा में हरियाणा से लगभग 300 से अधिक बसें संचालित होती हैं। जयपुर सहित कई जिलों में चलती हैं वहीं, राजस्थान रोडवेज की 300 बसें हरियाणा होते हुए दिल्ली जाती हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों की बसें राजस्थान में संचालित होती है।
 
ये था मामला
दरअसल एक महिला पुलिसकर्मी के साथ में टिकट का विवाद होने के बाद में राजस्थान रोडवेज अधिकारियों के बीच में भी कलह बढ़ गई थी। हरियाणा पुलिस, राजस्थान व दिल्ली पुलिस द्वारा बसों का चालान किए जाने के बाद में सभी कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया था। वैसे, हरियाणा परिवहन विभाग के आला अफसरों की ओर से चालकों, परिचालकों को नियमों का पालन करने और अपने दस्तावेज पूरे रखने के आदेश दिए गए थे। जिसमें पर्यावरण संबंधी, बीमा और सीट बेल्ट लगाने और फर्स्ट एड जैसी किट नियमों को पूरा करने के साथ राजस्थान जाने की हिदायत दी थी।

हरियाणा रोडवेज और राजस्थान परिवहन निगम की पुलिस के बीच एक दूसरे राज्य की  बसों के चालान काटे जाने को लेकर घमासान हुआ था। राजस्थान पुलिस अधिकारियों का दावा था कि जैसा करोगे-वैसा भरोगे, साथ ही हरियाणा रोडवेज के चालान काटे जा रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति