प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचा ब्राम्हण समाज, कार्रवाई के लिए परिवार के साथ खड़े हैं

रायपुर

 बहुत ही व्यथित करने वाली घटना हुई पिछले दिनों जब कलेक्टोरेट में काम करने वाले शासकीय कर्मी प्रदीप उपाध्याय ने खुदकुशी कर ली। लेकिन सुसाइड नोट में जो कुछ उन्होने लिखा है, काफी गंभीर बात है। ब्राम्हण समाज के सभी संगठन के लोग  एकजुट हैं। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला के साथ पदाधिकारीगण प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। समाजजनों ने उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि ब्राम्हण समाज उनके हर कदम में साथ निभाने तैयार है। कड़ी कार्रवाई के लिए वे सब मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे और न्याय लेकर रहेंगे।

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डा.सुरेश शुक्ला ने इस अवसर पर मांग की है कि प्रथमदृष्टया सोसाइटल लिखित पत्र के अनुसार पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिये। हीलाहवाल किये जाने पर ब्राम्हण समाज राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, न्यायपालिका के समक्ष जाकर न्याय की मांग करेगा। इस अवसर पर समाज के श्री हितेन्द्र तिवारी (अध्यक्ष बार एसोसिएशन रायपुर) राजेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला,विजय कान्त शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,संगमलाल त्रिपाठी,  दिनेश शुक्ला,प्रमोद गौतम, उमाकान्त मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता,राजू महराज, प्रेम शुक्ला, रमेश शुक्ला, आदि अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति