बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे डेढ़ हजार से अधिक बिजली कर्मचारी

भोपाल.
जगमग दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों के लिये रोशनी के हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं। वहीं भोपाल शहर में शिकायत निवारण के लिए लगभग डेढ़ हजार कार्मिकों की 140 से अधिक टीमें चौबीसों घंटे शिकायत निवारण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं। यह टीमें एफओसी वाहन, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक विद्युत सामग्री/उपकरणों के साथ तीन शिफ्टों में उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि भोपाल शहर के पूर्व संभाग, पश्चिम संभाग, उत्तर संभाग, दक्षिण संभाग एवं कोलार संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 27 जोन/वितरण केन्दों सहित सभी 33/11 उपकेन्द्रों पर कार्मिकों की विशेष टीमें दीपावली पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 29 अक्टूबर से 01 नबंवर तक विशेष व्यवस्था के तहत कार्य करेंगी। कंपनी ने भोपाल शहर में तैनात सभी टीमों को विद्युत सुधार और एफओसी की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहन एवं सुरक्षा उपकरण सहित सभी साजों-सामान उपलब्ध कराया है

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि उनकी घर की बिजली में अवरोध हो तो कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912, उपाय (UPAY) एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 0755-2551222 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए कंपनी के कॉल सेंटर को भी पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है और कॉल सेंटर में प्रत्येक कॉल रिसीव करने का इंतजाम किया है। कॉल सेंटर में एक जूनियर इंजीनियर की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी गई है। कंपनी ने उपाय (UPAY) एप से भी शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की है और उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपाय एप के माध्यम से एफओसी (विद्युत व्यवधान) की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के सभी संभाग अंतर्गत दीपावली के दौरान विशेष रूप से तैनात की गई बिजली कंपनी की टीम की जानकारी को इस लिंक https://portal.mpcz.in/web/press-releases/ के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति