म.प्र. में बनेगा देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच

म.प्र. में बनेगा देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच

राज्य सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की हुई नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिनक एडवाइजर के साथ चर्चा

भोपाल

शहरीकरण एवं औद्योगिक विकास, डाटा एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में भारत सरकार के कार्यक्रमों के साथ मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के संबंध में नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनामिक एडवाइजर के साथ मध्यप्रदेश के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिनक एडवाइजर सुऐना रॉय ने की। सुऐना रॉय ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से भी भेंट की और प्रदेश में NDAP एवं WEP के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण चर्चा की

बैठक में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया किया गया कि देश में तेलंगाना के बाद मध्यप्रदेश में महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी अध्याय) की स्थापना की जाएगी। यह देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच होगा। बैठक में तय किया गया कि एनडीएपी की तर्ज पर राज्य डाटा और एनालिटिक्स पोर्टल के विकास को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में नीति आयोग की ग्रोथ हब की पहल पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग भी मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति