पुश्तैनी दुकान पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, ग्राहकों को खुद बेचा सामान

इंदौर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धनतेरस के मौके पर अपनी पुश्तैनी किराने की दुकान पर ग्राहकों को सामान बेचा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजयवर्गीय लोगों को किराने का सामान देते हुए नजर आ रहे हैं।
बयान भी सामने आया

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'यह हमारी पुश्तैनी दुकान है। मेरे पिता ने दूध, चायपत्ती, चीनी और गुड़ से यह दुकान शुरू की थी। धीरे-धीरे ग्राहकों की मांग बढ़ती गई और अब हमारी दुकान मशहूर है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे ग्राहक अब तीसरी पीढ़ी के ग्राहक हैं।'
पहले भी रहे थे चर्चा में

इससे पहले कैलाश उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने तिरुपति प्रसाद विवाद पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तिरुपति के प्रसाद में एनिमल फैट और फिश ऑयल मिलाने वालों को मृत्यु दंड की सजा मिलनी चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा था कि कल जैसे ही मुझे इस बात का पता चला कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में एनिमल फैट और फिश ऑयल मिलाया जाता था, मैं कल रात का खाना नहीं खा पाया। क्योंकि मैं कई बार तिरुपति मंदिर गया हूं और वहां का प्रसाद भी मैंने खाया है। सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है। जो लोग इस प्रकार का खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें मृत्यु दंड देना चाहिए।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के बयानों से जुड़े सवाल पर कहा कि राहुल गांधी जी में अभी परिपक्वता नहीं है। वह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, नेता प्रतिपक्ष हैं। इसलिए उनके द्वारा जो भी बयान दिया जाता है वो देश के नेता प्रतिपक्ष का बयान होता है। वो बिल्कुल गंभीर नहीं हैं, उन्होंने देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह अक्षम्य अपराध है। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति