छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा नेत्र कांड पीड़ितों से मिले पीसीसी चीफ

रायपुर.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार की शाम को रायपुर के मेकाहारा गये। वहां पर दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-हाल लिया। मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था।

आगे बताया कि ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ था। इसमें  16 मरीजों को इन्फेक्शन के इलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजों का फिर से ऑपरेशन हो गया है। चार मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ। इंफेक्शन के चलते रायपुर लाये सभी मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसकी वापस आने की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकांश के आंखों की रोशनी चली गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी मरीजों की आंखों की रोशनी गयी। बिना सुविधा और समुचित दवा के मरीजों के आपरेशन का डाक्टरों का टारगेट दिया गया। जिसके कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कांग्रेस का जांच दल भी दंतेवाड़ा जाने वाला है। जहां पर भी हम गड़बड़ी की जांच करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन मरीजों की आंखो की रोशनी गयी है, उनका इलाज प्रदेश के बाहर के बड़े अस्पतालों में कराया जाये तथा जीवन यापन के लिये 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति