ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुबंध का किया विस्तार

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुबंध का विस्तार वर्ष 2027 के आखिर तक कर दिया है। अब उन पर टीम के एकदिवसीय विश्वकप खिताब के बचाव के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण में भी मार्गदर्शन की जिम्मेदारी रहेगी।
मैकडोनाल्ड को शुरू में 2022 में चार साल के अनुबंध पर टीम का कोच नियुक्त किया गया था जो कि 2026 के मध्य तक था। अब वह 2026-27 के दिसंबर और जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ चार टेस्ट की मेजबानी करेंगे। फिर जनवरी और फरवरी में भारत में पांच टेस्ट खेलेंगे। इसके बाद वे टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए स्वदेश लौटेंगे।
मैकडॉनल्ड के पास माइकल डि वेनुटो, डैनियल विटोरी और आंद्रे बोरोवेक सहित कोचिंग समूह है और जल्द ही इसमें एक राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच को शामिल करेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, “एंड्रयू एक बेहतरीन पुरुष मुख्य कोच साबित हुए हैं, जिन्होंने असाधारण परिणाम देने के साथ-साथ एक मजबूत कोचिंग टीम, कार्यप्रणाली और टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया है। हमें उनके कार्यकाल को और दो साल के लिए विस्तार करने पर खुश है।”
मैकडॉनल्ड ने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मेरे पास लीडर, खिलाड़ियों, कोचों और कर्मचारियों का एक असाधारण समूह है जो इस टीम की भलाई, सफलता और विकास में पूरी तरह से समर्पित हैं।”
उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी टीमों के लिए कई चुनौतियाँ हैं और मुझे विशेष रूप से इस बात पर गर्व है कि सभी प्रारूपों में समूह, खिलाड़ी और कर्मचारी एक साथ मिलकर इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति