रमीज ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, सोशल मीडिया ने उसे विवादास्पद बना दिया

लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा हाल में की गयी अपनी एक टिप्पणी के लिए विवादों में आ गये थे। रमीज ने इंग्लैंड पर पाकिस्तान की 2-1 टेस्ट सीरीज जीत के बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से पूछा था कि पिछले लगातार छह हार टीम को कैसे मिलीं।  वहीं अपने बयान का बचाव करते हुए रमीज ने कहा कि उनका इरादा टीम की उपलब्धि को कम करना नहीं बल्कि यह पता लगाना था कि उन्होंने हाल की मुश्किलों को किस प्रकार पार किया। इस पूर्व क्रिकेअर ने कहा, मैंने कुछ सवाल पूछे और मेरा लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना या पाकिस्तान की जीत को नकारात्मक रूप में पेश करना नहीं था।
एक कमेंटेटर के तौर पर पाकिस्तान जितना ज़्यादा जीतता वह हम सभी के लिए फयदेमंद रहता क्योंकि उससे अधिक से अधिक अवसर हमारे पास आते। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर कहा, आजकल लगता है सोशल मीडिया ही जीवन हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारया लोग उनकी टिप्पणियों को गलत समझने लगे। उन्होंने कहा, अगर मैं अपना जीवन सोशल मीडिया की बातों के आधार पर जीता, तो मैं इस क्षेत्र में नहीं होता। ऐसे कई लोग हैं जो क्रिकेट नहीं खेले हैं पर विशेषज्ञों की तरह बातें करते हैं।
राजा ने ये भी कहा कि उनका इरादा शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठाने का नहीं था पर उनकी बात को गलत बताकर विवाद शुरु कर दिया गया। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, जब बांग्लादेश ने 2-0 से जीत हासिल की, तो मैंने किसी को हटाने के लिए नहीं कहा। मैं सीरीज जीतने के बाद शान की कप्तानी पर सवाल क्यों उठाऊंगा? वहीं इससे पहले इससे पहले मोहम्मद आमिर ने रमीज की टिप्पणियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, जिसमें कहा गया था कि पूर्व अध्यक्ष को पिछली विफलताओं को सामने लाने की जगह सीरीज जीत का जश्न मनाने पर ध्यान देना चाहिए था। आमिर ने कहा, आपको सीरीज जीत का जश्न मनाना चाहिए। आपके बगल में एक सीरीज जीतने वाला कप्तान बैठा है। आपको उससे जीत और अगली योजनाओं के बारे में पूछना चाहिए था। लेकिन आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। थोड़ा सम्मान करें। आप पढ़े-लिखे लोग हैं और आपको भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। जहां श्रेय देना है, आपको देना चाहिए।  

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति