राजेश्वरी बोलीं इस बार दीपावली की सारी कमाई हमारे घर पहुँचेगी…

भोपाल

दीपोत्सव के उपलक्ष में सजे शहर के बाजारों एवं ग्रामीण हाट बाजारों में फुटपाथ व रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर छोटे-छोटे व्यवसाय कर रहे लोगों के चेहरों पर इस बार अलग ही रौनक है। ग्वालियर शहर के हुरावली चौराहे पर सड़क के किनारे फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक और अन्य पूजन सामग्री बेच रहीं राजेश्वरी प्रजापति का कहना है कि इस बार की दीपावली पर सारी कमाई हमारे घर पहुँचेगी। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी मुझसे शुल्क (कर) लेने नहीं आया है। हमारे भय्या मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुझ जैसे छोटे-छोटे कारीगरों के लिए कर मुक्त व्यापार करने की छूट दी है।

ग्वालियर के ठाठीपुर क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाकर मिट्टी के आकर्षक खिलौने व दीपक बेच रहे कल्लू प्रजापति की तो खुशी देखते ही बन रही थी। वे बोले कि पहले यह अंदेशा बना रहता था कि कहीं नगर निगम का कर्मचारी आकर यहां से हटने के लिये न कह दे, साथ ही शुल्क भी देना पड़ता था। पर इस बार कोई चिंता नहीं है, हम स्वाभिमान के साथ अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

इसी तरह हुरावली के समीप मिट्टी के दीपक बेच रहे राजेश प्रजापति का कहना था कि सही मायने में प्रदेश में लोक कल्याणकारी सरकार काबिज है। सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हम जैसे आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पियों को छूट देकर बड़ा प्रोत्साहन दिया है। इससे हमारा मनोबल और स्वाभिमान दोनों बढ़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाकर "वोकल फॉर लोकल" को बढ़ावा देने के लिये किए गए आहवान को मध्यप्रदेश सरकार पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दीपावली के अवसर पर रेहड़ी-पटरी व फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक, दीप मालाएँ, धार्मिक प्रतीकों व अन्य पूजन सामग्री एवं सजावटी सामान बेचने वाले छोटे-छोटे कारीगरों को कर मुक्त व्यवसाय की छूट और उन्हें अन्य सुविधायें देने का निर्णय लिया गया है। इससे मिट्टी के दीपक बनाने वाले शिल्पियों के चाक ने गति पकड ली है। साथ ही अन्य शिल्पियों को भी प्रोत्साहन मिला है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति