धनतेरस पर पत्नी साधना के साथ शॉपिंग करने पहुंचे शिवराज सिंह, चांदी का सिक्का खरीदकर दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

भोपाल

धनतेरस का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राजधानी भोपाल में अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार को धनतेरस के त्योहार के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने बर्तन और चांदी के सिक्के की खरीदारी की.

दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी शिवराज सिंह चौहान रोशनपुरा चौराहे पर अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे थे. इस दौरान शिवराज ने परंपरा अनुसार चांदी का सिक्के और बर्तन की खरीदारी की. इस दौरान उन्होंने न्यू मार्केट के मशहूर पान का स्वाद भी चखा. न्यू मार्केट में एक बर्तन की दुकान में जाकर कुछ  बर्तन भी लिए.

खरीदारी के बाद पान की दुकान पर पहुंचे शिवराज

ख़रीदारी करते हुए न्यू मार्केट की मशहूर पान दुकान पर भी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे. जहां दुकान पर पहुंचकर उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनके लिए सादा पान बनाएं. पान को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री भी ख़ुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मशहूर पान का स्वाद चखा. साथ ही पत्नी साधना सिंह ने दुकान से पान पैक भी करवाया.

ज्वैलर की दुकान पर की ये खरीदारी

इससे पहले जब ज्वैलर की दुकान पर केन्द्रीय कृषि मंत्री पहुंचे, तब बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे. जहां जनता को केंद्रीय कृषि मंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद उनकी पत्नी साधना सिंह ने चांदी का सिक्का पसंद किया और ख़रीदा. इस दौरान साधना सिंह दुकानदार से बातचीत करते हुए ये भी कहते हुए नज़र आई कि चांदी तो बहुत महंगी  हो गई है. इस पर दुकानदारों ने कहा कि हां इन दिनों चांदी की रेट बढ़ गए हैं.

वहीं, बर्तन की दुकान पर भी केन्द्रीय कृषि मंत्री अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. यहां साधना सिंह ने एक ग्लास और लोटा पसंद किया. इस दौरान वो मज़ाकिया लहजे़ में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहती हुई नज़र आई कि आपके लिए ग्लास लिया है और मेरे लिए लोटा. इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराए भी और ख़रीदारी भी की.  इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने पूरे देश के लोगों को दीपावली का पर्व शुरू होने की शुभकामनाएं भी दी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति