डाई-अमोनियम फास्फेट की कमी के कारण किसानों में दहशत फैली, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

चंडीगढ़
सरसों की बुवाई शुरू हो गई है और दिवाली के बाद गेहूं की भी होगीखा लेकिन अभी से खाद की किल्लत देखी जा रही है. यह खबर हरियाणा की है जहां डाई-अमोनियम फास्फेट (DAP) की कमी के कारण किसानों में दहशत फैल गई है।  इस प्रमुख खाद के वितरण के दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा है। यहां तक कि सोनीपत जिले के गोहाना और महेंद्रगढ़ के नारनौल में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डीएपी खाद बेची गई।

दरअसल, 26 अक्टूबर को जींद के उचाना में, एक किसान को DAP खरीदने के दौरान चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने खाद खरीदने के लिए स्थानीय सहकारी समिति कार्यालय में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित किया। भिवानी जिले के तोशाम थाने में एक सहकारी समिति के कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया को अपने हाथ में लिया और किसानों को पर्चियां थमा दी। वहीं, रविवार को सैकड़ों किसान, जिनमें से कई महिलाएं थीं, तोशाम थाने के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर पर्चियों का इंतजार कर रही थीं।

इस मामले को लेकर भिवानी के किसान कार्यकर्ता दयानंद पूनिया ने “इंडियन एक्सप्रेस” को बताया कि रविवार सुबह करीब 12 गांवों के किसानों को सूचना मिली कि पटौदी गांव की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में 1,500 डीएपी की बोरी आ गई है. वहीं, कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी (भिवानी) संजय कुमार ने कहा, “पटौदी में डीएपी से ज्यादा किसान थे. पहले हमने वहां पुलिस को बुलाया, लेकिन वे भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके. हमें लगा कि हाथापाई हो सकती है, इसलिए हमने पुलिस स्टेशन से ही पर्ची जारी करने का फैसला किया।”

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति