असुविधाओं का लगा अंबार, राम भरोसे चल रहा दादरी का फायर स्टेशन

चरखी दादरी
बिना पानी कैसे बुझेगी प्यास, ये कहावत दादरी के फायर स्टेशन पर स्टीक बैठती है। करीब दो साल पहले भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसके निर्माण पर 3.15 करोड़ रुपये लागत आई है। इतनी राशि खर्च करने के बाद भी यहां बिजली कनेक्शन तो गया लेकिन पानी का कनेक्शन अब तक नहीं हो पाया है।

दमकल विभाग के पास इस समय सात दमकल गाड़ी हैं जिनमें पांच बड़ी व दो छोटी गाड़ियां हैं। आग लगने की स्थिति में इन गाड़ियों को किराए पर बोरिंग ट्यूबवेल के पानी से भरना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी के कारण आग की बड़ी घटना होने पर दूसरे जिलों से दमकल की गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यहां तक कि कई बार कर्मचारी अपनी जेब से पैसा खर्च करके पानी खरीद रहे हैं।

वहीं फायर स्टेशन इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि विभाग के पास सात दमकल गाड़ी हैं। कार्यालय में पानी का कनेक्शन नहीं है। हालांकि विभाग द्वारा सभी दस्तावेज संबंधित कार्यालय में भी जमा करवा दिए हैं। इसके बावजूद इस सीजन में पानी का कनेक्शन नहीं मिला। उनको किराये पर दमकल गाड़ियों में पानी भरकर आग लगने की घटना पर पहुंचना पड़ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति