नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मुहूर्त ट्रेडिंग के तारीख और समय का ऐलान कर दिया, 1 घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार

नई दिल्ली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मुहूर्त ट्रेडिंग के तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। एनएसई ने दी जानकारी में बताया है कि दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 1 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय 6 बजे शाम से 7 बजे शाम तक रहेगा। इस दौरान शेयरों की खरीद बिक्री की जा सकेगी। 1 नवंबर को रेगुलर ट्रेडिंग नहीं होगी। सिर्फ एक घंटे के लिए शेयर बाजार इस दिन खुलेगा। 1 नवंबर को प्री-ओपनिंग सेशन की टाइमिंग शाम 5:45 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दिन कैसा होता है बाजार का प्रदर्शन?
ऐतिहासिक तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन निवेशकों पॉजिटिव रिटर्न मिला है। पिछले 17 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में से 13 में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बता दें, 2008 में वैश्विक मंदी के बीच भी शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन 5.86 प्रतिशत चढ़ गया था। साल 2022 के बाद 12 मुहर्त ट्रेडिंग में से 9 के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली है। 2022 में सेंसेक्स 355 अंक या 0.55 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ था।

क्यों खास है मुहूर्त ट्रेडिंग?
दिवाली का दिन भारतीय परंपराओं में बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। लोग इस दिन से एक नई शुरुआत करते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन भी इन्हीं परंपराओं से जुड़ा है। यह एक प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सेशन होता है। कई लोगों की मान्यताएं हैं कि इस दिन निवेश करने से साल भर अच्छा रिटर्न मिलता है। इसके अलावा इस दिन को पुराने खातों को खत्म और नई खातों को शुरू करने के तौर पर भी लोग देखते हैं। अगर आप भी इन ट्रेडिंग सेशन के दौरान निवेश कि योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि समय काफी कम होता है। ऐसें में रिस्क काफी अधिक रहता है।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति