आदित्य बिड़ला कैपिटल का मुनाफा सितंबर तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 1,001 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली
आदित्य बिड़ला समूह की वित्तीय सेवा इकाई आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 1,001 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 705 करोड़ रुपये रहा था।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके एकीकृत शुद्ध लाभ में आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड में 50 प्रतिशत की सम्पूर्ण हिस्सेदारी की बिक्री से से मिला 167 करोड़ रुपये का लाभ भी शामिल है।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 10,362 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,615 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की ब्याज आय बढ़कर सितंबर तिमाही में 4,141 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,444 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 9,034 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 6,671 करोड़ रुपये था।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति