सेजिलिटी इंडिया के आईपीओ के लिए 28-30 रुपये का मूल्य दायरा तय

नई दिल्ली
स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सेवाएं देने वाली कंपनी सेजिलिटी इंडिया लिमिटेड ने  कहा कि उसने 2,107 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 28-30 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने कहा कि उसकी आरंभिक शेयर बिक्री पांच नवंबर को सार्वजनिक खरीद के लिए खुलेगी और सात नवंबर को बंद होगी।

बेंगलुरु स्थित सेजिलिटी इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक इकाई सेजिलिटी बी वी द्वारा 70.22 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश पर आधारित है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का मूल्य 2,106.60 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

निर्गम के पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित होने से कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से कोई आय नहीं होगी और पूरी राशि विक्रेता शेयरधारकों को जाएगी।

सेजिलिटी इंडिया भुगतानकर्ताओं (स्वास्थ्य सेवाओं की लागत का वित्तपोषण और करने वाली अमेरिकी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों) और प्रदाताओं (अस्पताल, चिकित्सक और डायग्नोस्टिक एवं चिकित्सा उपकरण कंपनियों) दोनों को प्रौद्योगिकी-संचालित सेवाएं प्रदान करती है।

 

 

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति