दिवाली पर पूजा का क्या है मुहूर्त जाने, दुकान, ऑफिस और फैक्टरी में दिवाली पूजन कब करे?

नई दिल्ली
31 अक्टूबर को अमावस्या शाम 4 बजे के बाद से शुरू हो रही है और एक नवंबर तक रहेगी। इसलिए अधिकतर जगह देशभर में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। प्रदोष काल में दिवाली की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को ही मिल रही है। ऐसे में दिवाली पर लक्ष्मी गणेश का पूजन 31 अक्टूबर को ही किया जा रहा है। इस दिन दिवाली पूजन के कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। दिवाली पर सभी घर, ऑफिस, फैक्टरी और अपने व्यापार की जगह में दिवाली पूजन करते हैं। ऐसे में 31 अक्टूबर को शाम को दिनाली लग रही है, तो घर और ऑफिस दोनों जगह कैसे होगा दिवाली पूजन इसको लेकर कंफ्यूजन है, ऐसे में हमने ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी से बात की आइए जानें दिवाली पर ऑफिसों में, दुकान में और फैक्टरी में किस समय पूजा कर सकते हैं।

दिवाली पर ऑफिस, दुकान और फैक्टरी में लक्ष्मी पूजन कब करें
ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली का पावन पर्व 31 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को रात्रि व्यापिनी अमावस्या तिथि में मनाया जाएगा। इसलिए 31 अक्टूबर को स्थिर लग्न में शाम के समय ऑफिस दुकान में पूजा कर लें। सर्वोत्तम मुहूर्त प्रदोष काल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 8 बजे तक बन रहा है। परंतु 1 नवंबर दिन शुक्रवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 7:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक मिल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति