पोस्ट में दावा किया गया, एम्स के डॉक्टर ने शादी के लिए 50 करोड़ रुपए का दहेज मांगा, हो रही आलोचना

नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि एम्स के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने शादी के लिए 50 करोड़ रुपए का दहेज मांगा है। पोस्ट के मुताबिक दहेज मांगने वाले डॉक्टर की होने वाली पत्नी भी डॉक्टर हैं और हैदराबाद में लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थिसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। इस भारी-भरकम दहेज की मांग से लड़की और उसका परिवार टूट गया है और वे इसे जुटाने के लिए अपनी रिटायरमेंट की बचत तक दांव पर लगाने को तैयार हो है। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों तेलुगु परिवारों से हैं, जहां दहेज को एक परंपरा के रूप में देखा जाता है।
सोशल मीडिया एक्स पर यह पोस्ट डॉक्टर फीनिक्स नामक यूजर ने की है और इसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर डॉक्टर की इस मांग की कड़ी आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी पढ़ाई और प्रतिष्ठित पद पर होने के बावजूद डॉक्टर ने दहेज जैसी प्रथा को क्यों बढ़ावा दिया। कई यूजर्स ने इसे लालच और शर्मनाक बताया और लड़की के परिवार को सलाह दी है कि वे इस मांग के आगे न झुकें।
कई लोगों ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की, जो खुद एक स्वतंत्र और पेशेवर डॉक्टर है, उसे अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखते हुए इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला लेना चाहिए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जिसमें लोग पढ़े-लिखे और सम्मानित पदों पर आसीन लोगों द्वारा दहेज मांगने पर सवाल उठा रहे हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति