लड़की की धड़ से अलग हो गई गर्दन, दिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा

पटियाला
दिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रही 25 साल की लड़की की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक लड़की का नाम श्वेता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्वेता सरहंद शहर में काम करती थी, जहां से वह काम से छुट्टी लेकर अपने एक सहकर्मी के साथ अपने घर पटियाला लौट रही थी, लेकिन रास्ते में केंद्र सरकार द्वारा पास किए प्रोजेक्ट  के तहत काटे जा रहे एक पेड़ से गाड़ी टकरा गई और यह हादसा हो गया।

हादसे में श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। श्वेता की उम्र करीब 25 साल थी और 1 साल पहले ही श्वेता की शादी पटियाला के तफजलपुरा इलाके में सागर नाम के लड़के से हुई थी। पता चला है कि श्वेता की 2 महीने पहले ही नौकरी लगी थी। दिवाली की रात करीब 1 बजे श्वेता काम से घर लौट रही थीं लेकिन रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति