छत्तीसगढ़-मुंगेली में लोरमी जंगल में नन्हें हाथी का संदिग्ध शव मिला

लोरमी।

लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिंगीपुर इलाके में हाथी के नन्हे शावक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से नन्हे हाथी की मौत हुई है. घटना टिंगीपुर इलाके के परसापारा यादव गांव की है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मरने वाले नन्हें हाथी का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है.

हाथी के गले और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इधर इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर ATR सहित मुंगेली और बिलासपुर वनमण्डल के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि नर हाथी की मौत कैसे हुई है. इस पूरे मामले में देखना होगा कि वन विभाग द्वारा कब तक मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा. वहीं यदि करंट तार की चपेट में आने से मौत हुई है, तो जिम्मेदारों पर विभाग कब तक क्या कार्रवाई करती है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति