राजस्थान-भरतपुर के दो मंजिला कपड़ा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

भरतपुर.

राजस्थान के भरतपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। भरतपुर के रेलवे स्टेशन बजरिया कॉलोनी में एक कपड़े के दो मंजिला शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में शोरूम में रखे कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए।

शोरूम मालिक का करोड़ों का नुकसान हो गया है, और वह सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और करीब 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अब भी शोरूम के भीतर से धुंआ उठ रहा है और दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझाने में लगे हुए हैं। शोरूम के मालिक रवि कुमार गोयल के परिजन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोरूम करीब 40 साल पुराना है और "मुरारी लाल और रवि कुमार एंड ब्रदर्स" के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद पूरा परिवार शोरूम के ऊपर बने मकान में सो रहा था। रात के करीब एक बजे धुंआ और बदबू से सबकी नींद खुली और देखा तो शोरूम में आग भड़क चुकी थी। बता दें कि आग लगने के कारण अनुमानतः दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद शोरूम मालिक रवि कुमार गोयल गहरे सदमे में हैं और उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति