छत्तीसगढ़-दुर्ग साहसी ट्रैफिक एएसआई ने जलती बाइक हटाकर बचाई लोगों की जान

दुर्ग।

भिलाई में रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक जलती हुई गाड़ी को हटाकर आग पर काबू पाया. यह घटना भिलाई के सबसे बड़े जवाहर मार्केट के पास हुई, जो पटाखा बाजार के बिल्कुल करीब स्थित है. अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया जाता, तो पूरा बाजार राख में तब्दील हो सकता था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हो सकती थी.

जानकारी के अनुसार, भिलाई के जवाहर मार्केट के पास एक मोपेड में अचानक आग लग गई. वहीं मौजूद एएसआई सुशील पांडे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जलती हुई गाड़ी को हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग पर काबू पाया गया. उनके इस साहसिक कदम की वजह से जवाहर मार्केट और आस-पास के क्षेत्रों में पटाखा बाजार में आग फैलने से बच गया. एएसआई पांडे पहले भी अपने साहसी और प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी इस वीरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति