छठ घाट मेंटेनेंस के नाम पर ठेकेदार का गोलमाल

छठ घाट मेंटेनेंस के नाम पर ठेकेदार का गोलमाल

आस्था में भी लाभ का अवसर तलाश रहा एनसीएल खड़िया परियोजना अंतर्गत कार्यरत सिविल ठेकेदार

शक्तिनगर
 एनसीएल खड़िया परियोजना चैतन्य मंदिर वाटिका परिसर स्थित छठ घाट पूजा स्थल मेंटेनेंस के नाम पर कार्यदायी संस्था महज खाना पूर्ति कर रही है। घटिया सामग्री का प्रयोग कर बस ऊपर से घाट को चमकाकर अपनी चोरी को छुपाने का कार्य किया जा रहा है और देखरेख कर रहे विभाग व अधिकारी धृतराष्ट्र बनकर सारे गोलमाल को देख रहे हैं। मिट्टी को बालू में मिलाकर कार्य करने से सीमेंट किए गए अधिकांश सीढ़ी कमजोर व जर्जर हैं। पानी धुलाई के हल्के प्रेशर से सीमेंट का झरना और साफ-साफ प्लास्टर के अंदर से झांकता ईंट दिखाता है कि आस्था में भी लाभ के अवसर ठेकेदार व जिम्मेदार विभाग तलाशते नजर आ रहे हैं।

छठ घाट मेंटेनेंस कार्य में लगे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण के साथ डस्ट मस्क की वितरण नहीं किए जाने से मजदूरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह हाल तब है जब सेफ्टी विभाग के आला अधिकारी अपनी देखरेख में कार्य करा रहे हैं।
 छठ घाट के बगल में निर्मित सीढ़ी वह गड्ढों को भरने हेतु खानापूर्ति का कार्य जोरों पर जारी है। प्रत्येक वर्ष छठ घाट सफाई के नाम पर ऐसे ही खाना पूर्ति कर आस्था में लाभ के अवसर विभाग और ठेकेदार तलाशते रहते हैं। परियोजना मुख्य महाप्रबंधक यदि मौके का मुआयना सही तरीके से करें तो ठेकेदार, विभाग व अधिकारियों की साठगांठ की कलई खुल जाएगी। सरकार के पैसे को कैसे पलीता लगाया जाता है छठ घाट मेंटेनेंस व सिविल मेंटेनेंस के कार्य महज एक बानगी भर है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति