महीनों से बंद पड़ा बरगवां का चीरघर, शवों के पोस्टमार्टम के लिए लोगों को करना पड़ रहा बैढन का रुख

महीनों से बंद पड़ा बरगवां का चीरघर, शवों के पोस्टमार्टम के लिए लोगों को करना पड़ रहा बैढन का रुख

सिंगरौली
बरगवां का चीरघर बरसात से ही बंद पड़ा है, ऐसे में पोस्टमार्टम कराने के लिए गरीब लोगों समेत आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दूर दराज गांवों से आए लोगों को भी पीएम के लिए जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। बताया जाता है की बरैनिया स्थित चीरघर रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में हो गया था, वहीं सड़क निर्माण के बाद यह सड़क के काफी नीचे पड़ गया, जिससे बरसात के समय में जल जमाव की भी समस्या रहने लगी। ऐसी स्थिति में चिकित्सक द्वारा दूसरे चीरघर के निर्माण के लिए भी सीएमओ को पत्र लिखने की बात सामने आई।

परंतु अभी तक ना ही इसके लिए कोई जमीन आवंटित हुई और न ही इस विषय में जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल की जाने की सूचना है। गौरतलब है कि करीब एक सैकड़ा से ऊपर बरगवां थाना क्षेत्र के लोगों को पोस्टमार्टम कराने के लिए बैढ़न जाने को मजबूर होना पड़ता है। एक तो आकस्मिक मृत्यु में अपनों को खोने का गम दूसरा उनके पोस्टमार्टम के लिए किसी तरह व्यवस्था करके दूर दराज ले जाने से गरीब तबके के लोगों के लिए खासी परेशानी का सबब है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति