यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने नवंबर के लिए कीं ये ट्रेनें की रद्द

भोपाल

भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। यह देश की लाइफ लाइन है, जो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती है। यहां रोजाना 13,000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर अपने यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाती है, नियमों में बदलाव भी किए जाते हैं। ट्रेन में अमिर से लेकर गरीब हर वर्ग के लोग ट्रैवल करते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways) भीड़-भाड़ को देखते हुए त्योहारी सीजन, गर्मी और सर्दी के दिनों में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेलवे द्वारा अलग-अलग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, तो कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।

आज हम आपको रेलवे द्वारा कैंसिल किए गए उन ट्रेनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है, तो कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है।
कैंसल ट्रेन (Train Cancelled)

8 नवंबर 2024 और 10 नवंबर 2024 को जोधपुर से चलकर भोपाल आने वाली ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।

वहीं, 9 नवंबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को भोपाल से चलकर जोधपुर को जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जिसकी गाड़ी संख्या 14814 है, इसे रद्द किया गया है।
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (Short Terminated Trains)

    गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस है, जो कि 9 नवंबर 2024 को सुबह 11:25 सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेटेड की जाएगी। यह ट्रेन सांगानेर से अजमेर के बीच चलेगी।
    ट्रेन नंबर 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। जिसकी टाइमिंग यहां 5:40 होगी।
    इसके अलावा, 9 नवंबर 2024 को ट्रेन नंबर 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। यह ट्रेन फुलेरा से जयपुर तक ही चलेगी।

कारण

यात्री घर से निकलने से पहले एक बार शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेन और कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट अवश्य चेक करें। दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि रेलवे कनेक्टिवटी को बढ़ाया जा सके। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का काम होने वाला है, इसलिए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति