उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी।

केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा।

वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी।

उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति