बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ

डिंडौरी
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीना आशापुर के मार्गदर्शन में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में  04.11.2024 से 09.11.2024 तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्तर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से विधिक सेवा जागरूकता बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ नीना आशापुरे प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें पैरालीगल वालेंटियर्स एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल/पैनल अधिवक्ता तथा न्यायालयीन/विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा एनजीओ एवं स्वयसेवी संगठन सम्मिलित होकर बाईक रैली को नगर भम्रण हेतु रवाना किया गया। उक्त बाईक रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।

      शुभारंभ कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार डांगी, सचिव/जिला न्यायाधीश शिवकुमार कौशल, तृतीय जिला न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदन सिहं चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी उत्कर्षराज सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहसीना खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट रिया डेहरिया, यातायात प्रभारी सुभाष उईके, नेहरू युवा केन्द्र आर.पी.कुशवाहा, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैनल लायर्स, पैरालीगल वालेंटियर्स व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति