लॉरेंस गैंग की धमकी से बॉलीवुड में क्या है माहौल, मशहूर गायिका नीति मोहन से पत्रकारों ने किया सवाल

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने रायपुर पहुंची मशहूर गायिका नीति मोहन ने प्रेसवार्ता के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सवाल सुनकर असहज हो गई. दरअसल, पत्रकार ने नीति मोहन से सवाल किया कि बॉलीवुड कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जान से मारने की धमकी दे रहा है, इससे बॉलीवुड में क्या माहौल है? इस सवाल को सुनकर गायिका नीति मोहन असहज हो गई.

नीति मोहन ने कहा, ऐसी धमकियों से डर का माहौल है. उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा, लेकिन सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी खबरें सुनती हूं तो मन अच्छा नहीं लगता. कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी कलाकार को धमकी मिले. उनके परिवार को परेशानी में डाला जाए. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उन्हें सद्बुद्धि दे. नीति मोहन के इस जवाब के बाद पत्रकारों के बीच इस विषय को लेकर जमकर चर्चा चल रही है.

लॉरेंस गैंग ने की थी बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान को मिली है धमकी
बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है. गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था. 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति