राजस्थान-भरतपुर में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसी कार

भरतपुर.

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी जगदीश (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी (60), बेटे मुकेश (40), बहू रीना और दो पोतियों काशवी (13) और आरवी (7) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे यह परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। जैसे ही वे हलैना के नसवारा गांव पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई, जबकि रीना और जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयासरत है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति