अगर पसंद हैं फिट रहना तो बनाये इसे ही बनाये करियर ऑप्शन

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता हैं जिसकी वजह से फिटनेस ट्रेनर की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। जिसके आप खुद फीट रहकर पैसे भी कम सकते हैं। आज के समय में जिम, बडे होटल, हैल्थ क्लब, फिटनेस सेंटर, स्पा, टूरिस्ट रिसोर्ट आदि जगहों पर भी फिटनेस ट्रेनर की मांग बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा आप एक्सपीरियंस के बाद खुद का फिटनेस सेंटर भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आज के समय में कई मल्टीनेशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए समय-समय पर वर्कप्लेस वेलनैस तथा फिटनेस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करती हैं। जिससे फिटनेस ट्रेनर की मांग में और भी वृद्धि होती जा रही हैं।

जॉब का मौका: आज के समय में देश भर में करीबन 2, 000 करोड रूपए फिटनेस पर खर्च किये जाते है। हाई टेक जिम और हैल्थ क्लब अधिक से अधिक युवाओ को अपनी और अट्रैक्ट करते हैं। इसके अलावा आप एथलीट ट्रेनर, डाइटिशियन, स्पोर्ट्स कोच, फिजिकल थेरेपिस्ट को भी अपना करियर ऑप्शन बना सकते हैं। फिटनेस के कोर्स के तुरंत बाद आय कम होती हैं पर अनुभव के साथ इसमें इजाफा हो जाता हैं।

कार्य का दायरा: एक फिटनेस ट्रेनर को एरोबिक्स, फैलेक्सीबिल्टी ट्रेनिंग, बीएमआई, पोषण तथा ट्रेनिंग से जुड़े समस्त उपकरणों आदि का ज्ञान होना बेहद जरूरी होता हैं। ताकि वह लोगो को सही गाइडेंस दे सके। आपको शरीर के अनुसार अच्छी डाइट निर्धारित करते हुए आना चाहिए।  

बतौर ट्रेनर रखे इन बातों पर ध्यान: फिटनेस ट्रेनर के लिए मेनलीफिटनेस, न्यूट्रिशियन, वेट मैनेजमेंट, स्ट्रैस रिडियूशन, हेल्थ रिस्क मैनेजमेंट आदि सभी विषयो की जानकारी होना जरूरी हैं। यदि आप एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर हैं तो आपको वर्कआउट के समय एरोबिक्स, स्टेचिंग तथा मसल्स एक्सरसाइस पर ध्यान देना जरूरी होता हैं। आप एथलीट का स्टेमिना बढ़ाने के लिए जॉगिंग, वेट लिफ्टिंग, पुशअप कर सकते हैं।

व्यवहारिकता बनाये रखें: फिटनेस ट्रेनर को दिन भर में कई लोगो से बातचित करनी होती हैं इसलिए फिटनेस ट्रेनर को सही ढंग से कम्युनिकेशन करना आना चाहिए। के रूप में आपको अच्छी बातचीत और व्यावहारिक कला भी आनी चाहिए क्योंकि आप कई प्रकार के लोगों के संपर्क में आते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति