अवयस्क हाथी को कटनी से किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू

भोपाल
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव श्री एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि गत दिवस अवयस्क हाथी के कटनी जिले में भटक कर आ जाने के कारण तथा मानव-हाथी द्वंद की स्थिति को रोकने के लिये बुधवार को अवयस्क हाथी को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है।

श्री कृष्णमूर्ति ने बताया है कि अवयस्क हाथी को रेस्क्यू करने में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, संजय टाइगर रिजर्व, रेस्क्यू स्क्वाड और कटनी तथा उमरिया वन मण्डल का अमला शामिल रहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अवयस्क हाथी पूरी तरह से स्वस्थ है एवं उसे वन्य-जीव चिकित्सकों की निगरानी में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रखा गया है।

श्री कृष्णमूर्ति ने बताया कि आयवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में बाँधवगढ़ के आसपास के क्षेत्रों के लिये जो एडवाइजरी जारी की है। इसमें ग्रामीणों में जागरूकता, मवेशियों को खराब फसल न चराने जैसे बिन्दु दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है तथा क्षेत्रीय अमले को कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति