सम्मानित वनकर्मी दूसरों को प्रेरणा देने का काम करेंगे : प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीवास्तव

भोपाल
वन विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को स्थापना दिवस के अवसर पर वन भवन में अलंकरण समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव ने 46 वनकर्मियों को “कमेन्डेशन डिस्क’’ एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मानित वनकर्मी दूसरों को प्रेरणा देने का काम करेंगे। इससे जिन वनकर्मियों को सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें प्रेरणा मिलेगी। भविष्य में वनकर्मी समाज एवं वन विभाग के लिये अनुकरणीय कार्य करने के लिये आगे आयेंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समर्पण और कड़ी मेहनत से आत्म-विश्वास को बढ़ावा मिलता है। वनकर्मियों ने अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए समाज और संस्था को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सम्मानित वनकर्मियों को शुभकामनाएँ दीं।

वनकर्मियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में इन विषयों में अनुकरणीय कार्य किये गये हैं, जिसमें गंभीर वन अपराध, अवैध शिकार, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन एवं अतिक्रमण, प्रतिबंधक तथा निरोधक कार्य किये जा रहे हैं। इसके साथ अग्नि-सुरक्षा, उत्पादन, वानिकी के कार्य के साथ ही क्रीड़ा क्षेत्र में राज्य का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करना, गंभीर वन अपराध प्रकरणों को विशेष सूझबूझ से सुलझाने की दिशा में पहल करना, नवीन एवं अभिनव प्रयोग किये जा रहे हैं। वन विभाग की कार्य-प्रणाली में गुणात्मक सुधार जैसे प्रशंसनीय कार्य करने वाले ऐसे वनकर्मियों को अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति