वेस्टइंडीज ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 42गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया

बारबडोस
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ब्रैंडन किंग (102) और केसी कार्टी (नाबाद 128) रनों की शानदार शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 42गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रैंडन किंग को उनकी 102 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं मैथ्यू फोर्ड मैन ऑफ द सीरीज रहे।
इंग्लैंड के 263 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ब्रैंडन किंग और एविन लुइस की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में जेमी ओवर्टन ने एविन लुइस (19) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केसी कार्टी ने ब्रैंडन किंग के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 209 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।
41वें ओवर में रीस टॉप्ली ने ब्रैंडन किंग (102) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक ब्रैंडन अपना काम कर चुके थे। उन्होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। केसी कार्टी ने 114 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 128) रनों की पारी खेली। कप्तान शे होप पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में दो विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। विल जैक्स (5), जॉर्डन कॉक्स (1), जेकब बेथेल (शून्य) और कप्तान लियम लिविंगस्टन (6) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय में फिल सॉल्ट एक छोर थामे खड़े रहे। उन्होंने सैम करन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी हुई। 26वेें ओवर में रॉस्टन चेज ने सैम करन (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद फिल सॉल्ट (74) को रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बना लिया। डैन माउजली ने (57) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जेमी ओवर्टन (32) रन बनाकर आउट हुये। जोफ्रा आर्चर ने 17 गेंदों में (नाबाद 38) रनों की आतिशी पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में आठ विकेट पर 263 के स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट लिये अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को दो-दो विकेट मिले। रॉस्टन चेज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति