न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने

वेलिंगटन
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने हुए हैं और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जल्द से जल्द शानदार वापसी करने की क्षमता रखती है। लैथम के नेतृत्व में कीवी टीम बेंगलुरु, पुणे और मुंबई टेस्ट जीतकर भारत के खिलाफ उसकी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई।

लैथम ने भारत से यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट वास्तव में खास है। हमने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके साथ खेलते हैं। वे इस हार से निश्चित तौर पर निराश थे लेकिन उनकी टीम अब भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक श्रृंखला में हार से वह रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाती। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चीजों को बदलने में सफल रहेंगे।’’

लैथम ने कहा कि श्रृंखला में जीत इसलिए भी विशेष बन गई क्योंकि भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम श्रीलंका दौरे पर थे तब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं चल रही थी और इसलिए इस श्रृंखला में जीत विशेष बन जाती है क्योंकि आप ऐसा कुछ हासिल करते हैं जो पहले हासिल नहीं किया गया हो। हमने इस जीत का मिलकर जश्न मनाया।’’

न्यूजीलैंड अब घरेलू मैदान पर तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा और लैथम ने कहा कि क्रिकेट के ‘बैज़बॉल’ ब्रांड का सामना करना उनकी टीम के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह रोमांचक श्रृंखला होगी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो या बाहर टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह श्रृंखला भी रोमांचक होगी। हम उनकी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को चुनौती देने को लेकर उत्साहित हैं।’’

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति