राजस्थान-रणथंभौर के 75 बाघों में से एक साल में 25 बाघ हुए लापता

रणथंभौर/जयपुर.

राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय अभयारण्य में पिछले एक साल के दौरान 75 में से 25 बाघ लापता हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब वन विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने की आधिकारिक सूचना जारी की। इससे पहले जनवरी 2019 और जनवरी 2022 के बीच रणथंभौर से 13 बाघों के लापता होने की सूचना मिली थी।

मुख्य वन्यजीव वार्डन पवन कुमार उपाध्याय ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति निगरानी रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। साथ ही पार्क अधिकारियों की ओर से कोई चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। समिति का मुख्य ध्यान उन 14 बाघों को खोजने पर रहेगा, जो इसी साल 17 मई से 30 सितंबर के बीच नहीं देखे गए हैं। इससे पहले बीते सोमवार को आधिकारिक आदेश में कहा गया कि रणथंभौर के निगरानी आकलन से बाघों के लापता होने की रिपोर्ट बार-बार सामने आई है। आदेश के मुताबिक, पार्क के फील्ड डायरेक्टर को कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे।

11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता
14 अक्तूबर, 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता हैं, जबकि 14 अन्य के बारे में हाल ही में सीमित साक्ष्य मिले हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उपाध्याय ने कहा कि समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाल ही में हमने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट एकत्र करना शुरू किया है। इससे पता चला कि ये बाघ ट्रैप कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किए गए थे।

बाघ टी-86 के शव के पास मिला बारूद का पाउडर
बता दें कि बीते दिनों रणथम्भौर के वन क्षेत्र में टाइगर टी-86 की मौत अभी भी एक अनसुलझी पहली बनी हुई है। इस दौरान टाइगर के शव पर करीब दो दर्जन से अधिक घाव है। इसको लेकर आशंका है कि टाइगर पर किसी धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया गया है। लेकिन मौके से बारूद का पाउडर भी मिला है, जो माइंस में विस्फोट करने के दौरान काम आता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति