छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ट्रक से 20 लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।

जिले में नशे का एक बड़ा सौदागर अफीम की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह आरोपी ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था. आरोपी तस्कर से 20 लाख रुपये कीमत की 2 किलो अफीम और ट्रक सहित 60 लाख का माल जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि गुमला झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए भुसावल महाराष्ट्र अफीम तस्करी का प्लान था.

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. दरअसल, बिलापसुर पुलिस को पॉइंट मिला था कि रोड रूट के जरिए बड़े पैमाने पर ड्रग्स के सप्लाई किया जा रहा है. महाराष्ट्र पासिंग ट्रक का इसके लिए इस्तेमाल हो रहा है. पुलिस ने टीमों को हाइवे में अलर्ट किया. इसी दौरान पाराघाट टोलप्लाजा के पास एक संदिग्ध ट्रक मस्तूरी पुलिस के हांथ लगा. तलाशी में ट्रक से 2 किलो अफीम बरामद किया गया. ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में यहां अफीम का तस्करी हो रहा था. पूछताछ में पता चला कि लोहे का पाइप लेकर ट्रक झारखंड से सूरत गुजरात जाने के लिए निकला था. इसी में गुमला से भुसावल महाराष्ट्र अफीम का भी सप्लाई करना था. गग्गू बुआ (अमृतसर) निवासी आरोपी ड्रग सप्लायर नवनूर सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. बहरहाल, आरोपी तस्कर से 20 लाख कीमत के 2 किलो अफीम के साथ ट्रक समेत 60 लाख का माल जप्त किया गया है. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. पुलिस ड्रग्स में सोर्स का पता लगा रही है, जिसके बाद इसके अन्य आरोपियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति