राजस्थान-नागौर में महिला को घर बुलाकर नगदी-जेवरात छीने और बनाया अर्धनग्न वीडियो

नागौर.

नागौर जिले के गोठन थाना इलाके में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला को घर पर बुलाया उसके बाद एक महिला और आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उसके शरीर के अर्धनग्न के करीब आधा दर्जन से अधिक वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल की धमकी देकर पीड़ित महिला से रुपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण और लाइसेंस भी छीन लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने गोठन थाने में पहुंचकर सारी आपबीती बताई। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर 01 महिला आरोपी और 03 पुरुष आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेश चौधरी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर में एक पीड़िता ने लिखित में रिपोर्ट देकर पूरी आप बीती बताई, जिसमें उसने बताया की उसको महिला ने फोन कर अपने घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद 03 लोगों और उस महिला ने पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उसके आधा दर्जन से अधिक अर्धनग्न के वीडियो बनाया और उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी की बलियां और लाइसेंस की छीन लिया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 115 (2), 126(2), 127(2) 111(3), 119(1), 307, 308 बीएनएस तहत प्रकरण दर्ज कर एक महिला वह तीन और आरोपी कुनाराम मेघवाल, मनीष पुत्र गुदाराम हरिजन, महेंद्र पुत्र भयाम लाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई सारी चीजें बरामद की गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति