इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, बदल गया है मैच का समय, जाने कितने बजे से होगा शुरू

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू हुआ था, मगर दूसरे टी20 की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। IND vs SA दूसरा टी20 एक घंटा पहले यानी कि भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहला मैच 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आज भारत की नजरें मेजबानों को गक्वेबरहा में भी धूल चटाकर अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?
India vs South Africa दूसरा टी20 आज यानी रविवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा।

IND vs SA 2nd T20I कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेला जाएगा।

India vs South Africa दूसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SA 2nd T20I भारतीय समयानुसार रात साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs South Africa दूसरे टी20 को भारतीय फैंस स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

India vs South Africa T20I Schedule
8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारत 61 रनों से जीता)
10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे)
13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में(भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड-
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक , आवेश खान, यश दयाल।

साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति