गुडाकेश मोती ने कैच पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था, जमकर हो रही तारीफ

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया है। फिल साल्ट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के छक्के छुड़ा दिए। साल्ट ने करियर का तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा है और तीनों ही शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े। हालांकि, इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तारीफ इसलिए, क्योंकि एक कैच गुडाकेश मोती ने पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था। एक ही हाथ से उन्होंने कैच पकड़़ा और जोस बटलर की पारी को पहली गेंद पर समाप्त कर दिया।

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। कप्तान जोस बटलर सातवें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए सामने आए। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद का सामना किया और उस पर बल्ला चलाया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर जोस बटलर ने बल्ला चलाया तो गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई। गेंद हवा में थी और गुडाकेश मोती थर्डमैन के थोड़े से दाएं ओर थे। वे दौड़कर गेंद के करीब पहुंचे और हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। हालांकि, उनका बैलेंस बिगड़ गया था और वे जमीन पर गिर पड़े थे, लेकिन गेंद या उनका शरीर बाउंड्री से नहीं लगा।

इस तरह उन्होंने कैच पकड़ा और जोस बटलर हैरान रह गए। वे मुस्कुरा जरूर रहे थे, लेकिन इस बात को लेकर हैरान भी थे कि आखिर ये कैच पकड़ कैसे लिया, क्योंकि गेंद लगभग उनके शरीर से पीछे निकल चुकी थी और बाएं हाथ को उन्होंने ऊपर करके कैच पकड़ा था। अगर कुछ माइक्रो सेकंड की भी देरी होती तो गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरती और बटलर को छक्का मिल जाता। हालांकि, इस कैच का कोई फायदा वेस्टइंडीज को नहीं मिला, क्योंकि इसके बाद टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना भी करना पड़ा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति