संजू सैमसन के पास शतक की हैट्रिक पूरी कर इतिहास रचने का मौका, बनेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका है। सैमसन अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने T20I में शतक की हैट्रिक लगाई हो। जी हां, इससे पहले सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोक चुके हैं।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो T20I में शतक ठोके हैं। इस सूची में संजू सैमसन के अलावा फ्रांस के गस्टव मैकेन, साउथ अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट शामिल हैं, मगर किसी भी बल्लेबाज ने आज तक T20I में शतक की हैट्रिक नहीं लगाई है।
 

ओपनिंग में चमकी सैमसन की किस्मत

2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन नियमित मौके ना मिलने की वजह से कभी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं जब उन्हें मौके मिले तो वह अपनी काबिलियत को साबित नहीं कर पाए। ऐसे में जब नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को 7 मैचों का आश्वानसन दिया तो इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई। सैमसन ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के दौरान ही कह दिया था कि अगले 7 मैचों में उन्हें मौका देने वाले हैं, चाहे उनका परफॉर्मेंस कैसा भी हो।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में सैमसन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, मगर आखिरी टी20 में उन्होंने शतक ठोक दिया। अब साउथ अफ्रीका दौरा उनके करियर के लिए काफी अहम हो गया है। पहले टी20 में तो उन्होंने शतक ठोक दिया है, अगर अगले तीन में से दो मुकाबलों में वह 50 से अधिक का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह ओपनिंग के स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति