हैवान पिता ने ढाई साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, वहज रोने की आवाज से था परेशान

मुंबई
मुंबई में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ढाई साल की बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. 24 वर्षीय आरोपी इस बच्ची का सौतेला पिता है. यह घटना मानखुर्द इलाके के अन्नाभाऊ साठे नगर में हुई है. मानखुर्द पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.  मानखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था. इसके बाद इस महिला ने आरोपी व्यक्ति से शादी कर ली थी. यह शादी छह महीने पहले ही हुई थी. दोनों अन्नाभाऊ साठे नगर इलाके में रहते थे.

पत्नी की गैरमौजूदगी में की बच्ची की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी टेम्पो चालक है जबकि बच्ची की मां दूसरों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. अभी तक की पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि सौतेली बेटी होने की वजह से वह उसे पसंद नहीं करता था. पत्नी की गैरमौजूदगी में 8 नवंबर की रात को उसने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिला काम के सिलसिले में घर से बाहर थी. जब घर लौटी तो बेटी को मरा हुआ पाया और उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हुआ नाराज, कर दी हत्या
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह टेम्पो चलाकर घर लौटता था तो उसकी सौतेली बेटी रोती थी, और आरोपी को ही घर पर बेटी को संभालना होता था और इसी सब से परेशान हो गया था.रोज की तरह 8 नवंबर की रात भी उसे गुस्सा आया और उसने हाथ और लात से उसकी पिटाई कर दी.

बच्ची को देखकर हैरान रह गई मां
पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे लगा कि बेटी सोई हुई है. बेटी को जब आवाज देकर उठाया तो वह नहीं उठी तो उसे शक हुआ. जिसके बाद वह उसे नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया. 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति