गॉफ ने रोमांचक मुकाबले में झेंग को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता

रियाद
कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए चीन की झेंग किनवेन को 3-6, 6-4, 7-6(2) से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का पहला साल का आखिरी चैंपियनशिप खिताब है।

रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 48,05,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम मिलेगा, जो डब्ल्यूटीए टूर इवेंट का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसके साथ ही, अमेरिकी खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल सीजन के अंत में वर्ल्ड नंबर 3 रैंकिंग हासिल की है।

तीसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलते हुए गॉफ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में वह पिछड़ रही थीं, और तीसरे सेट में भी दो बार ब्रेक डाउन में थीं, जहां झेंग 5-4 पर मैच जीतने के करीब थीं। लेकिन गॉफ ने हर मौके पर संघर्ष करके बाधाओं को पार किया और अपने करियर का 9वां डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स खिताब जीता।

1972 में डब्ल्यूटीए फाइनल्स शुरू होने के बाद से, गॉफ 21 वर्ष से कम उम्र में यह टूर्नामेंट जीतने वाली चौथी अमेरिकी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले क्रिस एवर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन और सेरेना विलियम्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा, गॉफ 1990 के बाद पहली अमेरिकी हैं जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में चार टॉप-10 खिलाड़ियों को हराया है। इससे पहले 1996 ओलंपिक में लिंडसे डेवनपोर्ट ने यह कारनामा किया था। गॉफ ने इस साल का शानदार अंत रियाध में जीत के साथ किया। यूएस ओपन में हार के बाद, उन्होंने अपने पिछले 14 मैचों में से 12 मैच जीतकर इस साल को खत्म किया। झेंग का भी सीजन शानदार रहा। विंबलडन के बाद से, इस साल की ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता झेंग ने 31-6 का जीत-हार का रिकॉर्ड बनाया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति