छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में थाने के सामने किया हंगामा

रायगढ़.

रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले की शिकायत करने पर शराब कोचिये के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर थाने के सामने बैठकर हंगामा कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ो महिलाओं का आरोप है कि कोसमपाली, बरमुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में की थी जिससे क्षुब्ध होकर शराब कोचिये ने महिला सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की  थी। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद शराब कोचिये पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर आज लगभग आधे दर्जन से भी अधिक गांव की सैकड़ो महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का घेराव करते हुए सड़क में बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। नाराज महिलाओं ने कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम पर शराब कोचिये के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। नाराज महिलाओं का आरोप है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव में पिछले लंबे समय से अवैध महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जाती है। नाराज होकर वे रायगढ़ जिला पहुंचकर आंदोलन करने को विवश हो चुके है। महिलाओं के इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई कांगे्रसी नेता कोतरा रोड थाने पहुंच गए हैं वहीं बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी  कोतरा रोड थाना पहुंचने वाले हैं। ग्राम पंचायत कोसमपाली की सरपंच अनसुईयां उराव ने बताया कि छठ पूजा से पहले गांव की कई महिलाओं ने उनसे गांव में बिकने वाली अवैध महुआ शराब की शिकायत की थीं। तब उन्होंने एकजुट होकर गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने के लिये कोतरा रोड थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। तब पुलिस ने उन्हें छठ पूजा के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी आफिस पहुंचकर की जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसी दिन शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ा गया। इसके बाद गांव की 18 समिति की महिलाएं घर-घर जाकर चेक किया गया कि इस कार्रवाई के बावजूद कहीं फिर से शराब तो नही बनाया जा रहा है। तब शराब का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा उनसे गाली गलौज करते हुए दोबारा घर आने पर झूठे केश में फंसाने की धमकी दी गई थी। महिला सरपंच ने यह भी बताया कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर वे आज थाने पहुंची है।

इस मामले में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली कि कोसमपाली की महिलाओं के साथ थाने में दुव्र्यवहार हो रहा है।  कल शाम रिपोर्ट लिखाने पहुंची महिलाओं को यहां के टीआई ने उल्टा उन्हीं के उपर एफआईआर हो जाने की बात कही गई। इस वजह से आज भारी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची है और इन महिलाओं ने थाने के अलावा एसपी आफिस में ज्ञापन सौंपा था और जिस तरह से गांव में शराब बिक रही जिससे गांव के बच्चे बिगड़ रहे हैं। उमेश पटेल ने कहा कि महिलाओं का आरोप था कि शराब कारोबारी के द्वारा सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की गई है और पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पुलिस का जनता के प्रति जो रवैया बहुत ही गलत रवैया है। शराब माफियाओं को जिस तरह से संरक्षण दिया जा उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। गांव में जिस तरह महिलाएं संगठित हैं इन्हें तोड़ने का काम किया जा रहा है और इन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। इस मामले मे पुलिस अगर एकतरफा कार्रवाई करेगी तो हम भी आगे कार्रवाई करेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति