छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर.

आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा.

इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा.

श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन
बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा.

जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा
राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति