न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराया

दांबुला
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टी 20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दंबुला में खेला गया. लो स्कोरिंग वाले मैच में श्रीलंका के पास जीतने और सीरीज अपने नाम करने का बड़ा मौका था लेकिन कीवी टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह बिखर गई और एक निराशाजनक हार को गले लगा बैठी.

श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 109 रन का लक्ष्य मिला था. जीत का टीम के पास आसान मौका था लेकिन कीवी टीम की अनुशासित गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और मैच 5 रन से हार गई. श्रीलंका 103 तक भी नहीं पहुंचती अगर पाथुम निसांका ने 51 गेंद पर 52 रन की पारी नहीं खेली होती. निसांका के अलावा सभी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3, ग्लेन फिलिप्स ने 1.5 ओवर में 6 रन देकर 3, माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 और सेंटनर-फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिए.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड 19.3 ओवर में सिर्फ 108 रन पर सिमट गई. कीवी टीम के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सेंटनर ने 19 और जाकारी फॉल्क्स ने 24 रन बनाए. श्रीलंका के लिए स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना ने शानदार गेंदबाजी की. हसरंगा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं पाथिराना ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए. नुवान थुसारा को 2 और थिक्षाणा को 1 विकेट मिला.

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति